मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार ने आज यानी 18 जून को नया ऑल टाइम हाई बनाया। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 374 अंक चढ़कर 77,366 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।
सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर 77,301 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 92 अंक की तेजी रही। ये 23,557 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली है।
आज रियल्टी, IT और एनर्जी शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी रियल्टी 1.88% चढ़ा है।
वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.59% और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.10% की तेजी रही। मीडिया, मेटल और फार्मा इंडेक्स में गिरावट रही।
इसे भी पढ़े