निफ्टी भी 300 अंक गिरा
मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 7 अक्टूबर को सेंसेक्स धड़ाम हो गया है। सेंसक्स आज 900 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट है, ये 24,710 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
30 में 27 शेयर लुढ़केः
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी है। बैंकिग, फार्मा सहित NSE के सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में तेजी रहीः
एशियाई बाजार में जापान के निक्के ई में 1.80% की तेजी रही। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.60% और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.58% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
इसे भी पढ़ें