रिलायंस का शेयर 3% टूटा
मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में आज मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है।सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 24,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।
कमजोर तिमाही नतीजों के के बाद आज रिलायंस के शेयर में आज करीब 3% की गिरावट देखने को मिल रही है।
इससे पहले शुक्रवार यानी 19 जुलाई को शेयर मार्केट ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था।
इसे भी पढ़ें
लगातार दूसरे दिन बाजार शिखर पर, सेंसेक्स ने 81,203 और निफ्टी ने 24,746 का स्तर छुआ