Sunday, July 27, 2025

फिर फंसेगा सीट शेयरिंग का मामला [Seat sharing issue will get stuck again]

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Vidhan Sabha Election 2024) की तैयारी शुरू हो गई है। तमाम दलों ने सीटों पर दावा करना शुरू कर दिया है।

सत्तारूढ़ गठबंधन के अहम घटक दल कांग्रेस पार्टी (Congress) ने नई दिल्ली में बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में सीटों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बार 33 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर माह में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख दलों ने तैयारी अभी से आरंभ कर दी है।

सत्तारूढ़ गठबंधन के अहम घटक दल कांग्रेस पार्टी की नई दिल्ली में होने वाली बैठक इस लिहाज से महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में हो रही इस बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत आगे बढ़ेगी।

बैठक में प्रदेश नेतृत्व की तरफ से इस बार अधिक सीटों पर दावेदारी किए जाने की तैयारी चल रही है।

कांग्रेस को दो और सीटें चाहिए!

उल्लेखनीय है कि गठबंधन में तालमेल के तहत कांग्रेस पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव में 31 सीटें मिली थी, जबकि झामुमो के हिस्से में 43 सीटें आई थी।

इस बार कांग्रेस को ज्यादा सीटें चाहिए। इसके लिए बदली राजनीतिक परिस्थितियों का हवाला दिया जा रहा है।

पिछली दफा मिलने वाली सीटों के अलावा दो अन्य विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस की नजर है।

मांडू के भाजपा विधायक जेपी पटेल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, जबकि पोड़ैयाहाट से पिछले विधानसभा चुनाव में झाविमो की टिकट पर लड़ने वाले प्रदीप यादव भी कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। वे विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भी हैं।

प्रदेश नेतृत्व के मुताबिक दावेदारी के संदर्भ में सहयोगी दलों से बातचीत कर निर्णय होगा। कांग्रेस पार्टी की नई दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के साथ सीटों के तालमेल को लेकर बैठकों का दौर आरंभ होगा।

हालांकि अभी जो स्थिति दिख रही है, उसमें गठबंधन के दल अपने लिए ज्यादा सीटों के लिए दावेदारी करेंगे तो खींचतान भी तय है।

भाजपा-आजसू पार्टी के साथ तालमेल पर रहेगी निगाह

राज्य में भाजपा-आजसू पार्टी के गठबंधन पर भी निगाह रहेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच सीटों का तालमेल नहीं हो पाया था।

हालांकि बाद में दोनों दल मिलकर विधानसभा उपचुनाव लड़े। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में भी भाजपा-आजसू पार्टी के बीच तालमेल हुआ।

भाजपा ने राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कमान सौंपी है।

उनका सहयोग असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा करेंगे। तालमेल को लेकर अभी तक दोनों दलों के बीच बातचीत आरंभ नहीं हुई है।

आजसू पार्टी ने कहा है कि वह राजग का हिस्सा है। संगठन ने चुनावी तैयारी आरंभ की है। अध्यक्ष सुदेश महतो पूरे राज्य की यात्रा करेंगे।

पिछले विधानसभा चुनाव में दलों का मत प्रतिशत

भाजपा – 33.37 प्रतिशत

झामुमो – 18.72 प्रतिशत

कांग्रेस – 13.88 प्रतिशत

आजसू – 08.10 प्रतिशत

राजद – 02.75 प्रतिशत

इसे भी पढ़ें

..तो इस कारण झारखंड में समय से पहले हो सकते हैं चुनाव

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories