Sunday, July 27, 2025

सेक्स रैकेट के मैनेजर्स की तलाश, CCTV उगल रहे राज [Search for managers of sex racket, CCTV spilling out secrets]

रांची: रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा के नेतृत्व में रांची पुलिस ने पिछले तीन महीने में राजधानी में सेक्स रैकेट चलाने या इसमें शामिल होने वाले तीन विदेशियों समेत 62 लोगों को जेल भेजा है।

लेकिन इसके बावजूद राजधानी में अभी भी बड़े पैमाने पर देह व्यापार के कई मैनेजर सक्रिय हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस अब उन मैनेजरों की तलाश में जुट गई है।

बड़ा रैकेट शामिल

राजधानी रांची में बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चल रहा है। शहर हो या गांव, जहां भी होटल की सुविधा उपलब्ध है, वहां यह धंधा चल रहा है।

हालांकि रांची पुलिस सेक्स वर्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन उन्हें रांची लाकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह के संचालक और मैनेजर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे हैं।

लेकिन सेक्स रैकेट को लेकर अब तक जिन होटलों में छापेमारी की गई, वहां के सीसीटीवी पुलिस के लिए बड़ी कड़ी साबित हुए हैं।

सीसीटीवी खंगालने पर दर्जनों संदिग्ध देर रात तक होटलों में आते-जाते दिख रहे हैं, जिनसे होटल स्टाफ किसी तरह की पूछताछ नहीं कर रहा है।

वे होटल में आते हैं और सीधे कमरे में चले जाते हैं। ऐसे सभी संदिग्धों की तस्वीरें निकालकर उनकी जांच की जा रही है।

मैनेजरों की तलाश, नामों का हो रहा खुलासा

हाल के दिनों में रांची पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजी गई सेक्स वर्करों से पूछताछ में पुलिस को सेक्स रैकेट में शामिल गिरोह के सदस्यों के बारे में कई अहम जानकारी मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ में पुलिस को पता चला कि साहिल उर्फ राजा सिंह, राज, वसीक उर्फ वासु, कुमार, सूरज राणा, समर सिंह उर्फ विक्रम सिंह और सुजीत पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से लड़कियों को लाकर रांची में देह व्यापार कराते हैं।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि गिरोह के सदस्य होटल संचालकों को भी अपने साथ मिला लेते हैं। उन्हें भी मुनाफे का लालच देकर लड़कियों को उन होटलों में भेजकर देह व्यापार कराते हैं।

व्हाट्सएप के जरिए खुद ही सेट करते हैं ग्राहक

होटल में लड़कियों को रखने के बाद गिरोह के सदस्य खुद ही उनके लिए ग्राहक ढूंढते हैं। वे ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजते हैं। डील फाइनल होने के बाद वे आधा पेमेंट ऑनलाइन ले लेते हैं।

खाते में रकम जमा होने के बाद वे ग्राहक को होटल की जानकारी के साथ कमरा नंबर उपलब्ध कराते हैं। होटल के कमरे में पहुंचने के बाद उन्हें कमरे के किराए के अलावा आधी रकम सेक्स वर्कर को ऑनलाइन देनी होती है।

छापेमारी होती है तो बदल देते हैं थाना क्षेत्र

रांची पुलिस जिस इलाके में सेक्स वर्कर को पकड़ती है, वहां छापेमारी करती है। इसके बाद गिरोह के सदस्य उस इलाके को छोड़ देते हैं। दूसरे थाना क्षेत्र में जाकर होटल संचालकों की मिलीभगत से फिर से धंधा शुरू कर देते हैं।

“राजधानी रांची में किसी भी कीमत पर अनैतिक देह व्यापार नहीं चलने दिया जाएगा। किसी भी थाना क्षेत्र में इस तरह का घिनौना काम नहीं होने दिया जाएगा। इस तरह के धंधे में शामिल सफेदपोशों और उनके मैनेजरों की तलाश की जा रही है।

इस धंधे के मैनेजरों और सफेदपोशों की गिरफ्तारी होते ही पुलिस इस धंधे पर पूरी तरह रोक लगाने में सफल हो जाएगी।” – चंदन कुमार सिन्हा, एसएसपी, रांची

इसे भी पढ़ें

रांची में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 6 लड़कियां समेत 10 गिरफ्तार

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories