Apple ने लॉन्च किया सबसे सस्ता MacBook Neo, iPhone 16 Pro की चिप के साथ की दमदार एंट्री

3 Min Read

MacBook Neo

हैदराबाद, एजेंसियां। टेक दिग्गज Apple ने अपना अब तक का सबसे किफायती मैकबुक MacBook Neo लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह लैपटॉप खास तौर पर छात्रों, नए मैक यूज़र्स, छोटे बिजनेस और फैमिली यूज़ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्टाइलिश डिजाइन, हल्के वजन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आने वाला यह मैकबुक कंपनी के पोर्टफोलियो में एक नई एंट्री माना जा रहा है।

हल्का और प्रीमियम डिजाइन

MacBook Neo को चार आकर्षक रंगों Silver, Blush, Citrus और Indigo में पेश किया गया है। लैपटॉप का डिजाइन काफी स्लिम और हल्का रखा गया है। इसकी मोटाई 12.7mm है और वजन करीब 1.23 किलोग्राम है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सकता है।इसमें 13-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1506 पिक्सल है। स्क्रीन 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1 बिलियन कलर सपोर्ट करती है, जिससे फोटो, वीडियो और ग्राफिक्स काफी शार्प और क्लियर दिखाई देते हैं।

iPhone 16 Pro वाली चिप से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए MacBook Neo में A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे पहले iPhone 16 Pro में इस्तेमाल किया गया था। यह पहली बार है जब कंपनी ने किसी आईफोन में इस्तेमाल होने वाली चिप को मैकबुक में लगाया है।इस चिप के साथ 6-कोर CPU, 5-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन मिलता है। कंपनी के अनुसार, रोजमर्रा के कामों में यह कई विंडोज लैपटॉप्स की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत तक तेज है। वहीं एआई आधारित टास्क में यह तीन गुना तक बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है।

कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी

MacBook Neo में 1080p FaceTime HD कैमरा दिया गया है, जिससे वीडियो कॉलिंग का अनुभव बेहतर होगा। इसके अलावा इसमें Magic Keyboard, Touch ID फिंगरप्रिंट सेंसर और मल्टी-टच ट्रैकपैड भी मिलता है।बैटरी के मामले में इसमें 36.5Wh की बैटरी दी गई है, जो 20W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर लगभग 16 घंटे तक काम कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 6 का सपोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप नए macOS Tahoe ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।

कीमत और उपलब्धता

MacBook Neo की शुरुआती कीमत भारत में 69,900 रुपये रखी गई है। 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल 69,900 रुपये में मिलेगा, जबकि 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है।प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी 11 मार्च 2026 से शुरू होगी। छात्रों के लिए कंपनी ने खास ऑफर भी दिया है, जिसके तहत एजुकेशन स्टोर से खरीदने पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

Share This Article