Thursday, October 23, 2025

रामलला के दर्शन और आरती का शेड्यूल जारी

- Advertisement -

अयोध्या जाने से पहले ये जानना है जरूरी

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। अब नए राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन 23 जनवरी यानी मंगलवार से शुरू हो गये हैं। टेंट से महल में पहुंचे भगवान राम के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

रामलला के दर्शन के लिए मंदिर की ओर से टाइम टेबल जारी किया गया है। अगर आप भी रामलला के दर्शन को अयोध्या जा रहे हैं, तो पहले मंदिर के कपाट खुलने-बंद होने और मंगला आरती होने की सही जानकारी जरूरी है।

सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा

अयोध्या राम मंदिर हर रोज सुबह 7 बजे से रात 12 बारह बजे तक खुला रहेगा। वहीं, रामलला को प्रतिदिन सुबह 4 बजे मंत्रों से जगाया जाएगा। इसके बाद मंदिर में मंगला आरती सुबह 4:30 से 5 बजे तक होगी। इसके बाद शृंगार आरती सुबह 6:30 बजे होगी।

भोग आरती दोपहर 12:00 बजे होगी। वहीं, संध्या आरती शाम 7:30 बजे होगी। राम मंदिर में प्रतिदिन 5 बार आरती होगी। इसके साथ ही दोपहर में 1 बजे से 3 बजे राम मंदिर में दर्शन बंद रहेगा।। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। रामलला की अष्टयाम सेवा के मध्य प्रत्येक आरती के पहले भोग लगेगा।

आरती में शामिल होने के लिए पास जरूरी

आरती में शामिल होने के लिए पास जारी किए जाएंगे। ये पास श्री राम जन्मभूमि के कैम्प ऑफिस से मिलेंगे। आरती शुरू होने से आधे घंटे पहले पास मिलेगा। पास लेने के लिए सरकारी आईडी प्रूफ साथ ले जाना होगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर भी पास लिया जा सकता है। आरती पास सेक्शन के मैनेजर ध्रुवेश मिश्रा के मुताबिक पास नि:शुल्क है। एक वक्त की आरती के लिए फिलहाल 30 लोगों को ही पास दिया जाएगा। बाद में इस संख्या को और भी बढ़ाया जा सकता है।

नागर शैली में बना है मंदिर

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के मुताबिक इस साल मंदिर पूरा बनकर तैयार हो जाएगा। राम मंदिर का पूरा परिसर 70 एकड़ में बन रहा है। मुख्य मंदिर के अलावा 6 मंदिर और बनने हैं।

परिसर में राम मंदिर के अलावा गणपति मंदिर, माता भगवती मंदिर, शिव मंदिर और हनुमान मंदिर भी बन रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर को पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है। मंदिर 2.7 एकड़ में बना है। ये तीन मंजिला है।

इसकी लंबाई 380 फीट और ऊंचाई 161 फीट है। नागर मंदिर का मुख्य भवन एक ऊंचे चबूतरे पर बनाया जाता है। इस चबूतरे पर ही एक गर्भगृह  बना होता है। गर्भगृह वो जगह जहां रामलला की मूर्ति विराजमान है।

गर्भगृह को मंदिर का सबसे पवित्र हिस्सा माना जाता है। गर्भगृह के ऊपर ही शिखर होता है। ये शिखर ही नागर शैली के मंदिरों का सबसे ख़ास पहलू है।

इसे भी पढ़ें

रांची में ऐसे मनी नेताजी जंयती

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...

IIT Delhi applications: IIT दिल्ली में PhD और MS (Research) के लिए आवेदन शुरू, घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन

IIT Delhi applications: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज आईआईटी दिल्ली ने 2025-26 के दूसरे सेशन के लिए पीएचडी और एमएस (रिसर्च)...

Chhath Puja 2025: नहाय-खाय से होगी शुरुआत, रांची के बाजारों में फलों की रौनक, कीमतें स्थिर

Chhath Puja 2025: रांची। छठ पूजा 2025 का महापर्व 25 अक्टूबर, शनिवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। रांची और झारखंड के बाजारों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories