मुंबई, एजेंसियां। मार्केट वैल्यूएशन के हिसाब से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यू पिछले कारोबारी हफ्ते कंबाइन रूप से ₹68,417.14 करोड़ कम हुई है।
इसमें सबसे बड़ी लूजर भारती एयरटेल रही है। कंपनी के मार्केट कैप में इस दौरान ₹27,635.65 करोड़ की कमी आई है। अब एयरटेल की वैल्यू ₹7.24 लाख करोड़ रह गई है।
इसके अलावा देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप भी ₹23,341.56 करोड़ गिरकर ₹19.41 लाख करोड़ रह गया है।
एक सप्ताह पहले यह 19.64 लाख करोड़ रुपए था। वहीं, इस लिस्ट में चार कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन टोटल ₹67,908.44 करोड़ बढ़ा भी है।
पिछले हफ्ते मार्केट का टॉप गेनर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) रहा। इसका मार्केट कैप ₹26,907.71 करोड़ बढ़कर ₹7.42 लाख करोड़ हो गया है।
जबकि, दूसरे नंबर पर ICICI बैंक है। इसके मार्केट वैल्यू में ₹24,651.55 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। अब कंपनी का मार्केट कैप ₹8.02 लाख करोड़ हो गया है।
इसे भी पढ़ें