Monday, October 20, 2025

Saudi-Pakistan defense deal 2025: सऊदी-पाकिस्तान डिफेंस डील से भारत को झटका

- Advertisement -

Saudi-Pakistan defense deal 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन (17 सितंबर) पाकिस्तान और सऊदी अरब ने एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर कर भारत को कूटनीतिक झटका दिया है। इस समझौते के तहत अगर किसी एक देश पर हमला होता है, तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने खाड़ी देश में हुई बैठक में इस डील पर साइन किए। यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है और पश्चिम एशिया में भी हालात अस्थिर हैं।

भारत-सऊदी के रिश्तों में दरार का संकेत

अब तक भारत और सऊदी अरब के बीच रिश्ते मजबूत माने जाते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल 2016, अक्टूबर 2019 और अप्रैल 2025 में सऊदी दौरे किए थे। इन यात्राओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, खेल और डाक सहयोग से जुड़े कई समझौते हुए थे। यहां तक कि भारत में सऊदी निवेश से दो बड़ी तेल रिफाइनरी परियोजनाओं पर भी बातचीत हुई थी। ऐसे में सऊदी का पाकिस्तान के साथ इस तरह का सुरक्षा समझौता करना भारत के लिए अप्रत्याशित और चिंता बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

भारत ने दी संतुलित प्रतिक्रिया

पाकिस्तान-सऊदी डिफेंस डील पर भारत ने संयमित रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इस समझौते के क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यापक हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सऊदी और पाकिस्तान की यह डील न केवल दक्षिण एशिया की राजनीति को प्रभावित कर सकती है, बल्कि भारत-सऊदी संबंधों में भी तनाव ला सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता पाकिस्तान को कूटनीतिक मजबूती और सऊदी को रणनीतिक संतुलन साधने का अवसर देता है, लेकिन भारत के लिए यह एक बड़ा कूटनीतिक झटका है।

इसे भी पढ़ें

Pakistan national anthem: एशिया कप में पाकिस्तानी राष्ट्रगान की जगह बजा जलेबी बेबी, सोशल मीडिया पर छाया मजाक


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories