Wednesday, June 25, 2025

पाकिस्तान में 8 हजार करोड़ निवेश करेगा सऊदी अरब

दुबई, एजेंसियां। सऊदी अरब जल्द ही पाकिस्तान में तांबा और सोने के खनन से जुड़ी परियोजना में 8.34 हजार करोड़ का निवेश करेगा। सऊदी के विदेश मंत्री फैजल बिन फरहान अल सऊद हाल ही में पाकिस्तान का दौरा किया।

इसी दौरान दोनों देशों के बीच डील पर चर्चा हुई। वहीं पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने भी सऊदी के सहायक रक्षा मंत्री मेजर जनरल अब्दुल्लाह अल-ओताइबी से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस प्रोडक्शन और मिलिट्री ट्रेनिंग पर भी चर्चा हुई।
इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ईद-उल-फितर के मौके पर सऊदी अरब गए थे। वहां के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने उन्हें इफ्तार पार्टी का न्योता दिया था।

पाकिस्तान में आर्थिक तंगहाली और राजनीतिक उठापटक के बीच सऊदी हमेशा से उसके साथ खड़ा रहा है।
पिछले साल जुलाई में सऊदी ने पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर का लोन दिया था।

2020 तक पाकिस्तान को कर्ज देने वाले देशों में सऊदी पहले नंबर पर था।

इसे भी पढ़ें

पति-पत्नी का अवैध संबंध बच्चे की कस्टडी में बाधक नहीः बाम्बे हाईकोर्ट

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...

Stock market: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी [Stock market opened on green mark, Sensex-Nifty rise]

Stock market: मुंबई, एजेंसियां। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img