धनबाद। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर फिर हमला बोला है।
उन्होंने ढुल्लू महतो पर 50 से भी अथिक ग्रामीणों की जमीन को हड़पने का आरोप लगाया है।
सरयू राय ने कहा है कि ढुल्लू महतो ने भोले भाले ग्रामीणों की जमीन पर जबरन कब्जा कर चहारदीवारी बनाकर घेर दिया है।
दरिदा और लेढीडूमर मौजा की 200 एकड़ जमीन पर चहारदीवारी बना जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
वहीं ढुल्लू महतो के पक्ष में भाजपा ने सामने आकर पलटवार किया है। पार्टी ने सरयू राय को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र बोरिया बिस्तर लेकर जाने की नसीहत दी है।
पूर्व मेयर सह भाजपा नेता चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि पहले सरयू राय ने कहा कि वह धनबाद से चुनाव लड़ेंगे, जनता का समर्थन मिल रहा है।
इसके बाद वह चुनाव नहीं लड़े। बयानबाजी से लोकतंत्र नहीं चलता है। उनका हाल राजा पीटर जैसा है, उन्हें अपने क्षेत्र जमशेदपुर जाना चाहिए। यहां से बोरिया बिस्तर समेट अपने विधानसभा जाएं।
इसे भी पढ़ें