Friday, October 24, 2025

लोकसभा चुनाव: झारखंड में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं संथाल परगना और उत्तरी छोटानागपुर

- Advertisement -

रांची, एजेंसियां : झारखंड के 14 में से आठ सांसद देने वाले संथाल परगना और उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र का आगामी लोकसभा चुनाव में काफी महत्वपूर्ण हैं।

राज्य के दक्षिणी भाग में कोल्हान क्षेत्र भी राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण है जिसमें सिंहभूम के अलावा प्रतिष्ठित जमशेदपुर सीट आती हैं।

राज्य में 13, 20, 25 मई और एक जून को चार चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। 2019 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 11 सीटों जीत दर्ज की थी, जबकि उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने एक सीट हासिल की।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस दोनों के पास एक-एक लोकसभा सीट हैं।

आगामी चुनावों के लिए भाजपा ने 14 में से 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है,विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है क्योंकि सीट बंटवारे को लेकर झामुमो और कांग्रेस सहित सहयोगियों के बीच बातचीत जारी है।

संथाल परगना: संथाल परगना में भाजपा ने 2019 में दुमका (एसटी) और गोड्डा सीट जीती थीं जबकि भाजपा राजमहल (एसटी) झामुमो से हार गई थी।

झामुमो के विजय कुमार हंसदक ने 2019 में राजमहल सीट पर भाजपा के हेमलाल मुर्मू को हराकर जीत हासिल की थी।

इस बार भाजपा ने अपने पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी को राजमहल से मैदान में उतारा है।

मरांडी ने 2014 में भाजपा के टिकट पर बोरियो विधानसभा सीट जीती थी, भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद वह 2019 में आजसू में शामिल हो गए थे। हालांकि, 2022 में उनकी भाजपा में वापसी हो गई।

दुमका में भाजपा ने मौजूदा सांसद सुनील सोरेन को मैदान में उतारा है। उन्होंने 2019 के चुनाव में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को 47,590 मतों के अंतर से हराया था।

मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे गोड्डा से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। दुबे ने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के प्रदीप यादव को 1,84,227 मतों से हराया था।

उपरोक्त तीन निर्वाचन क्षेत्रों में एक जून को मतदान होगा।

उत्तरी छोटानागपुर: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र में कुल पांच सीटें आती हैं, जो राज्य के किसी भी क्षेत्र के लिए संख्या के हिसाब से सबसे ज्यादा हैं।

उनमें से प्रमुख सीट शहरी निर्वाचन क्षेत्र हज़ारीबाग है, जिसका प्रतिनिधित्व कभी पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और बाद में उनके बेटे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने किया था।

इस बार भाजपा ने निवर्तमान सांसद जयंत सिन्हा की जगह स्थानीय विधायक मनीष जायसवाल को मैदान में उतारा है।

जयंत सिन्हा ने 2019 में कांग्रेस के गोपाल साहू को 4.79 लाख वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी।
इस क्षेत्र में हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह और धनबाद आते हैं।

कोल्हान: इस क्षेत्र की सिंहभूम (एसटी) और जमशेदपुर सीट पर भी चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को इस बार भाजपा ने सिंहभूम से अपना उम्मीदवार बनाया है जो हाल में कांग्रेस छोड़कर केंद्र में सत्तारुढ़ दल में शामिल हुई हैं।

निवर्तमान सांसद गीता कोड़ा ने 2019 के चुनाव में यहां से भाजपा उम्मीदवाल लक्ष्मण गिलुआ को हराया था।

जमशेदपुर में भाजपा ने बिद्युतबरन महतो को भी मैदान में उतारा है। उन्होंने 2019 में चंपई सोरेन को तीन लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हराया था।

दक्षिण छोटानागपुर: दक्षिण छोटानागपुर के खूंटी में चुनावी जंग रोचक होगी जहां से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को मैदान में उतारा है।

उन्होंने 2019 के चुनाव में यह सीट 1,445 मतों के मामूली अंतर से जीती थी। भाजपा ने क्षेत्र की लोहरदगा सीट से राज्यसभा सदस्य समीर उरांव को उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा के लिये उनका कार्यकाल तीन मई को खत्म हो रहा है। वह यहां से निवर्तमान सांसद सुदर्शन भगत की जगह उम्मीदवार बनाए गए हैं।

वहीं रांची सीट पर भाजपा ने एक बार भी सांसद संजय सेठ पर भरोसा जताया है जिन्होंने पिछले चुनाव में कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय को 2,82,780 मतों से हराया था।

वहीं पलामू (एससी) सीट पर भाजपा ने पूर्व डीजीपी और निवर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम को फिर टिकट दिया है। उन्होंने पिछला चुनाव 4,77,606 मतों के अंतर से जीता था।

इसे भी पढ़ें

फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन दो साल में 41,000 करोड़ रुपये घटा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories