Tuesday, September 30, 2025

9 को संघ प्रमुख भागवत और 20 को गृह मंत्री अमित शाह आयेंगे रांची [Sangh chief Bhagwat will come to Ranchi on 9th and Home Minister Amit Shah will come to Ranchi on 20th]

- Advertisement -

रांची। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत 9 जुलाई को 3 दिवसीय दौरे पर रांची आ रहें है।

भागवत आरएसएस के प्रांत प्रचारकों की बैठकों में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों का आयोजन 12 से 14 जुलाई तक होना है।

भागवत के आगमन को आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। प्रांत प्रचारकों की बैठक के पहले भागवत 3 दिनों तक संघ के राष्ट्रीय, प्रांतीय और विभाग के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

अमित शाह 20 जुलाई को रांची आयेंगे

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को रांची आयेंगे। वे बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद वे पहली बार झारखंड आ रहे हैं। बीजेपी के दिग्गज नेता के झाऱखंड आगमन को आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

विधानसभा चुनाव को लेकर ही बीजेपी नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार झारखंड का दौरा कर रहे हैं।

सरमा को झारखंड विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें

संघ प्रमुख मोहन भागवत क्यों आये हैं झारखंड? सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Prajwal Revanna: कर्नाटक: दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए प्रज्वल रेवन्ना ने हाईकोर्ट में दायर की अपील

Prajwal Revanna: बेंगलुरु, एजेंसियां। जेडी(एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने दुष्कर्म मामले में सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को चुनौती देते हुए कर्नाटक...

Navratri 2025: महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या पूजन का महत्व, जानें क्या करें और क्या न करें

Navratri 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। नवरात्रि के महापर्व पर महाअष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन 2 से...

Gandhi statue in London: लंदन में गांधी प्रतिमा पर लिखा- गांधी-मोदी, हिंदुस्तानी टेररिस्ट, भारतीय हाई कमीशन ने कहा- यह...

Gandhi statue in London: लंदन, एजेंसियां। लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने की घटना सामने आई।...

Chaitanyananda: चैतन्यानंद महिलाओं से करता था चैट, फोन में कई एयरहोस्टेस की फोटो, 17 छात्राओं ने लगाया शोषण का...

Chaitanyananda: नई दिल्ली, एजेंसियां। छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के बारे में कई बातें सामने आई हैं।...

Giorgia Meloni leadership: PM मोदी ने की मेलोनी की तारीफ, कहा- नेतृत्व, मातृत्व और परंपरा की मिसाल हैं जॉर्जिया

Giorgia Meloni leadership: रोम , एजेंसियां। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जल्द ही अपनी आत्मकथा ‘I Am Giorgia: My Roots, My Principles’ के जरिए अपनी...

Palamu Elephant: पलामू से गायब एक करोड़ की हथिनी छपरा से बरामद

Palamu Elephant: शरीर में लगी चिप के जरिए मिला लोकेशन पलामू, एजेंसियां। पलामू से चोरी हुई हथिनी को पुलिस ने बिहार के छपरा जिले के...

The Trial Season 2 Review: कहानी में दम नहीं, काजोल की एक्टिंग भी नहीं कर पाई कमाल

The Trial Season 2 Review: मुंबई,एजेंसियां। ‘द ट्रायल सीजन 2’ के साथ काजोल एक बार फिर ओटीटी पर लौटी हैं, लेकिन इस बार उनकी चमक...

Heavy rain in Jharkhand: 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, 5 अक्तूबर तक बादल छाए रहेंगे

Heavy rain in Jharkhand: रांची। रांची मौसम विभाग ने दुर्गापूजा के दौरान झारखंड के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories