Tuesday, June 24, 2025

सम्राट चौधरी बोले-नीतीश हमारे नेता, उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव [Nitish is our leader, will contest assembly elections under his leadership]

बिहार की जनता ने 75 प्रतिशत अंक दिया

पटना, एजेंसियां। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। कहा है कि 2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

डिप्टी CM के इस बयान से यह साफ हो गया है कि 2025 में भी बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जनता ने NDA को 75 परसेंट मार्क्स दिया है। जो लोग परसेप्शन बना रहे थे वो गलत हो गया।

बिहार की जनता ने हमें 75 % मार्क्स दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने चुनाव लड़ा। इस चुनाव में हमारी 25 फीसदी मार्क्स हमारी कटी है।

‘हारी हुई सीटों की हो रही है समीक्षा’

वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन सीटों पर हम चुनाव हारे हैं, उसकी समीक्षा हो रही है।

हम 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे, इसमें दिक्कत कहां है। बिहार में 1996 से हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।

इससे पहले जदयू मंत्री विजय चौधरी ने कहा था कि 2025 का संकेत भी मिल गया है। उस वक्त भी नीतीश ही सीएम रहेंगे। इसके साथ ही एनडीए के साथ भी बने रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

जीतनराम मांझी बोले- नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA लड़ेगा विधानसभा चुनाव

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Rain in Ranchi:घंटे भर की बारिश में डूबी आधी रांची [Half of Ranchi submerged in one hour of rain]

Rain in Ranchi: रांची। रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img