Monday, July 28, 2025

चुनावी शोर के बीच सम्राट चौधरी का केजरीवाल पर पलटवार [Samrat Chaudhary hits back at Kejriwal amidst election noise]

कहा – ‘पूर्वांचल के लोग सब जानते हैं’

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने संसद में हमारे पूर्वांचली भाइयों की रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से तुलना की। इस पर बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्वांचल के लोग जानते हैं कि किसने उनके लिए क्या किया है? आप सरकार ने कोरोना के दौरान उनकी अनदेखी की।

केजरीवाल के आरोप पर सम्राट चौधरी का पलटवार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्वांचलियों को लेकर भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को चिंता है कि बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को कैसे बसाया जाए? पूर्वांचल के लोग जानते हैं कि किसने उनके लिए क्या किया है? आप सरकार ने कोरोना के दौरान उनकी अनदेखी की।

बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता दिल्ली की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि दिल्ली के विकास के लिए कौन काम कर रहा है और कौन काम नहीं कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और दिल्ली आगे बढ़ रही है। दिल्ली के पूर्व सीएम टूटी सड़कों, सीवेज के मुद्दों पर चुप हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक नेता भ्रम पैदा कर पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्याओं से जोड़ रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वांचल के लोगों के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन के नेताओं का दिल्ली के विकास और खुशहाली से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्वांचल की जनता को उन्हें करारा जवाब देना चाहिए। वे पिछले 10 साल से सत्ता में हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों के विकास के लिए काम नहीं किया।

तेजस्वी का जवाब

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर भी सम्राट चौधरी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को पहले अपने माता-पिता का इतिहास बताना चाहिए। उन्होंने 15 साल तक बिहार को लूटा। पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

अरविंद केजरीवाल ने यह आरोप लगाए थे

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाए थे। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने संसद में हमारे पूर्वांचली भाइयों की रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से तुलना की।

इसका जवाब दिल्ली का पूरा पूर्वांचली समाज अब बीजेपी को देगा। भाजपा ने पूर्वांचल के लोगों के नाम चुनाव आयोग को दिए हैं, ताकि चुनाव सूची से उनका काटा जा सके। ये लोग 30-40 साल से दिल्ली में रहकर दिल्ली का विकास किया। अब इनसे उनका जीने का अधिकार छीना जा रहा है। इनसे सारी सरकारी सुविधाएं छीने जाने की साजिश रची जा रही है।

इसे भी पढ़ें

गढ़वा में जंगली हाथियों का आतंक: 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories