1 महीने के अंदर सलमान-लॉरेंस बिश्नोई पर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा
मुंबई, एजेंसियां। Salman Khan Gets Threat Again: सलमान खान को आज सुबह फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है।
एएनआई के मुताबिक, मुंबई के ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में एक्टर के लिए एक मैसेज आया। मैसेज में सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है। एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वर्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, फिलहाल जांच जारी है।
धमकी में क्या लिखा गयाः
ये धमकी एक सॉन्ग को लेकर दी गई है, जिसे सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई को लेकर लिखा गया है। इसमें बताया गया कि सॉन्ग लिखने वाले को एक महीने के अंदर मार दिया जाएगा। उस गीतकार की हालत ऐसी कर दी जाएगी कि वह दोबारा गाना नहीं लिख सकेगा। अगर सलमान खान की हिम्मत है तो वह उसे बचा लें।
5 नंवबर को भी मिली थी सलमान खान को धमकीः
5 नंवबर को मुंबई पुलिस को सलमान खान को टारगेट करता हुआ एक मैसेज आया था। ये मैसेज लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आया था। धमकी में एक्टर को अल्टीमेटम दिया गया था कि वह माफी मांगे या 5 करोड़ रुपये अपनी सुरक्षा के लिए दे। जिसके बाद इस मामले में मुंबई पुलिस ने राजस्थान के 32 साल के एक व्यक्ति को कर्नाटक में पकड़ा गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल देख रहा था, तभी अचानक मुंबई पुलिस को उसने फोन कर सलमान खान को मारने की धमकी दे डाली। उसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का फैन बताया था।
इसे भी पढ़ें