Saturday, July 5, 2025

रांची और पाकुड़ में बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी, मचा बवाल [Sacrifice of cow in Ranchi and Pakur on Bakrid, created ruckus]

रांची। झारखंड के रांची और पाकुड़ में बकरीद के दिन गोवंश की कुर्बानी पर बवाल मच गया। रांची में रमजान कॉलोनी में बकरीद के मौके पर खुलेआम गाय के बछड़े की कुर्बानी देने का मामला सामने आया है।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रांची पुलिस एक्शन में आई और 2-3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

मुद्दे ने लिया राजनीतिक रंग

इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। भाजपा ने कहा कि रांची पुलिस की शिथिलता के कारण इस तरह की घटनाएं होती है। लोग रांची पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

इन सबके बीच भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि ये बेहद शर्मनाक और हिंदू आस्था को चोट पहुंचाने वाला घिनौना कार्य है।

रांची पुलिस की अकर्मण्यता के कारण ही ऐसे घटिया मानसिकता के लोग खुलेआम ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। झारखंड पुलिस एवं प्रशासन तुरंत सभी अपराधियों को पकड़कर कार्रवाई करे।

पाकुड़ में भिड़े दो समुदाय

पाकुड़ में झारखंड और पश्चिम बंगाल के बॉर्डर पर भी ऐसी ही सनसनीखेज घटना घटी है। इस घटना को लेकर गोपीनाथपुर और कृष्टानगर में दो समुदाय आपस में भिड़ गए।

मारपीट, पथराव और बमबाजी भी हुई। हालात को काबू में करने के लिए कई थानों की पुलिस मौक पर पहुंची।

वही बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद ने इन दोनों घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को पकड़ने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल दोनों राज्य की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। दोनों तरफ के गांव में तनाव है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

कुर्बानी के बकरे पर लिखा ‘राम’, 3 के खिलाफ केस दर्ज; दुकान सील

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Violent protest: मेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन [Violent protests against rising tourism in Mexico]

Violent protest: मेक्सिको सिटी, एजेंसियां। मेक्सिको सिटी के कई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img