रांची। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज यानी 20 अप्रैल को रांची पहुंच गये हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी आई हैं। सचिन रांची में एक फुटबाल मैच का प्रमोशन भी करेगे।
शनिवार की सुबह 8 बजे सचिन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुचें। एयरपोर्ट पर सचिन के स्वागत के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर सचिन ने मीडिया से थोड़ी बहुत बातचीत भी की।
कहा कि वह यहां फुटबाल गेम के प्रमोशन के लिए आये हैं। इसके अलावा सचिन इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में शिरकत करेगे।
बता दें कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को मतदाता जागरूकता और शिक्षा के लिए ईसीआई के राष्ट्रीय आइकन के रूप में नियुक्त किया है। इसी के तहत सचिन रांची में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
इसे भी पढ़ें