पुतिन ने 2 साल में तीसरी बार आदेश दिया
मास्को, एजेंसियां। रूसी सेना में 1.80 लाख सैनिकों की भर्ती की जाएगी। इससे रूसी आर्मी में कुल सैन्य कर्मियों की संख्या लगभग 23.8 लाख हो जाएगी। इसमें एक्टिव सैनिकों की संख्या 15 लाख होगी।
क्रेमलिन के मुताबिक नई भर्ती दिसंबर में होगी। एक्टिव सैनिकों के मामले में फिलहाल रूस से आगे चीन, भारत और अमेरिका हैं। नई भर्ती के बाद एक्टिव सैन्यकर्मी के मामले में वह दूसरे नंबर पर आ जाएगा।
इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) के मुताबिक चीन के पास करीब 20 लाख एक्टिव सैन्यकर्मी हैं। वहीं, भारत के पास करीब 14 लाख एक्टिव और अमेरिका के पास 13 लाख एक्टिव सैन्यकर्मी हैं।
इसे भी पढ़ें
यूक्रेन का रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से हमला, लावा से रूस के जंगलों में आग लगी