Sunday, July 27, 2025

बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, 1 युवक की मौत और 1 घायल [Ruckus during idol immersion in Bahraich, 1 youth died and 1 injured]

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली और चाकू मारने के निशान

बहराइच, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश में बहराइच के हरदी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान कुछ युवकों ने पथराव किया और 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। इसमें दो युवकों को गोली लगी। इनमें से एक की मौत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर है।

सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन, पुलिस तैनात

सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टरों के अनुसार, गोली के अलावा चाकू के भी निशान बॉडी पर मिले हैं। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो 5-6 हजार लोग वहां मौजूद थे। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।

गांव में एक बटालियन पीएसी, पांच थानों की पुलिस तैनात की गई है। इसके अलावा पड़ोसी जनपद से पुलिस फोर्स बुलाई गई है।

ग्रामीण और परिजन शव लेकर महसी तहसील के चौराहे पर पहुंचे। शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

आक्रोशित लोगों ने की तोड़ फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मृतक की पहचान राम गोपाल मिश्रा के रूप हुई है। 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। घायल होने वाले का नाम राजन है। युवक की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए। तोड़फोड़ शुरू कर दी।

बहराइच-सीतापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी पहुंची। हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया।

6 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ एफआइआर, 25 हिरासत मे

पुलिस ने 6 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों पक्षों से 25 लोगों को हिरासत में लिया है।

गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें भाजपा विधायक भी शामिल हुए। रात करीब 11 बजे पुलिस ने प्रतिमा का जबरन विजर्सन शुरू करवाया तो लोग भड़क गए। तब पुलिस ने दोबारा लाठीचार्ज किया।

इधर, सीएम योगी ने कहा है कि माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं। लापरवाही पर हरदी एसओ और महसी चौकी इन्चार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है।

बहस के बाद शुरू हुआ बवाल

बवाल की शुरुआत तब हुई, जब दुर्गा प्रतिमाएं विजर्सन के लिए निकल रही थीं। उसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवकों की प्रतिमा निकाल रहे युवकों से बहस हो गई। इसके बाद मामला बढ़ा और पथराव शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग के बड़कागांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, चले ईंट-पत्थर

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories