Tuesday, July 8, 2025

मराठी भाषा विवाद पर आरएसएस का बड़ा बयान, सुनील आंबेकर ने स्पष्ट किया संघ का रुख [RSS’s big statement on Marathi language controversy, Sunil Ambekar clarified the Sangh’s stand]

RSS’s big statement :

नई दिल्ली, एजेंसियां। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने आरएसएस की अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक के बाद प्रेस वार्ता में मराठी भाषा विवाद समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर संघ की सोच और रुख को स्पष्ट किया। उन्होंने भाषा विवाद पर कहा कि संघ का मानना है कि भारत की सभी भाषाएं राष्ट्रीय भाषा हैं और सभी लोग पहले से ही अपनी भाषा में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

RSS’s big statement :ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद पर चर्चा

सुनील आंबेकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और देश में हाल की आतंकवादी घटनाओं पर चर्चा हुई है, साथ ही विभिन्न देशों में हिंदू मंदिरों पर हमलों के विषय पर भी बात हुई। हालांकि, इस बैठक में कोई निर्णायक फैसला नहीं लिया गया।

RSS’s big statement :धर्मांतरण पर संघ का दृष्टिकोण

उन्होंने कहा कि पूजा करने का हर व्यक्ति को अधिकार है, लेकिन लालच या धोखे से किसी का मत परिवर्तन करना गलत है और समाज इसे रोकने का प्रयास करता है।

RSS’s big statement :कांग्रेस के संघ बैन वाले बयान पर

सुनील आंबेकर ने याद दिलाया कि संघ पर पहले भी बैन लगाया गया था, लेकिन वह कानूनन वैध नहीं था, इसलिए उसे वापस लेना पड़ा।

अवैध घुसपैठियों को लेकर

उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ता लगातार अवैध घुसपैठियों के खिलाफ काम कर रहे हैं और जागरूकता फैला रहे हैं।

मणिपुर की स्थिति में सुधार

मणिपुर की स्थिति पर उन्होंने कहा कि विवादों के बाद धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।

नक्सलवाद पर कार्यवाही

नक्सलवाद के विरुद्ध कार्रवाई को उन्होंने सही कदम बताया, क्योंकि नक्सल हिंसा लोकतंत्र के लिए खतरा थी।

संविधान पर अत्याचार

सुनील आंबेकर ने कहा कि आपातकाल के दौरान जेलों में अत्याचार के साथ ही संविधान पर भी अत्याचार हुआ था, और नई पीढ़ी को इसके इतिहास को जानना चाहिए। आरएसएस प्रमुख ने प्रेसवार्ता के दौरान कई सवालों के जवाब देते हुए संघ की भूमिका और उसके विचारों को विस्तार से समझाया।

इसे भी पढ़ें

शताब्दी वर्ष की तैयारी और कार्यों की समीक्षा के लिए, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक कल से शुरू

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

NEET UG Counselling 2025: NEET UG Counselling 2025 जल्द शुरू [NEET UG Counseling 2025 starts soon]

NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज पहले से रखें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img