अहमदाबाद,एजेंसियां: आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का 72वां मैच एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।
एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। इस तरह बेंगलुरु के लगातार छह मैच जीतने का सफर भी खत्म हो गया है।
राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 172 रन के स्कोर खड़ा किया।
जिसमें टीम की ओर से सबसे अधिक रन रजत पाटीदार 22 गेंद में 2 चौका और 2 छक्का जड़कर 34 रन, विराट कोहली 24 गेंद में 3 चौके और 1 छक्का जड़कर 33 रन, महिपाल लोमरोर 17 गेंद में 2 चौका और 2 छक्का मारकर 32 रन, कैमरून ग्रीन 21 गेंद में 2 चौका और 1 छक्का मारकर 27 रन, फाफ डू प्लेसिस 14 गेंद में 2 चौका और 1 छक्का मारकर 17 रन, दिनेश कार्तिक 13 गेंद में 1 चौका मारकर 11 रन,स्वप्निल सिंह 4 गेंद में 1 छक्का लगाकर 9 रन, कर्ण शर्मा 4 गेंद में 1 चौका लगाकर 5 रन,तो वहीं, ग्लेन मैक्सवेल खाता नहीं खोल सके और 4 रन अतिरिक्त मिले।
एलिमिनेटर में बेंगलुरु ने राजस्थान के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा है। तो वहीं, इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में ही 6 विकेट खोकर 174 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से सबसे अधिक रन यशस्वी जायसवाल 30 गेंद में 8 चौके जड़कर 45 रन, रियान पराग 26 गेंद में 2 चौका और 2 छक्का मारकर 36 रन, सिमरन हेटमेयर 14 गेंद में 3 चौके और 1 छक्का मारकर 26 रन, टॉम कोहलर कैडमोर 15 गेंद में 4 चौका मारकर 20 रन, संजू सैमसन 13 गेंद में 1 छक्का मारकर 17, रोवमेन पॉवेल 8 गेंद में 2 चौका और 1 छक्का मारकर 16 रन, ध्रुव जुरेल 8 गेंद में 1 चौका मारकर 8 रन, तो वहीं रविचंद्रन अश्विन अपना खाता भी नहीं खोल पाये। इसके साथ ही 6 रन अतिरिक्त मिला।
इस तरह राजस्थान रॉयल्स की टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच गई। अब राजस्थान रॉयल्स का सामना 24 मई को क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
और इसमें जो जीतेगा वो 26 मई को फाइनल में कोलकाता नाईटराइडर्स के साथ तमिलनाडु के एमए चिदम्बरम स्टेडियम चेन्नई में खेलेगा।
इसे भी पढ़ें