Tuesday, September 30, 2025

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में पहुंचे टॉप – 5 में [Rohit Sharma reaches top-5 in test rankings before Bangladesh test series]

- Advertisement -

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-5 में जगह बना ली है।

सितंबर 2021 के बाद यह पहली बार है जब रोहित शीर्ष-5 में पहुंचे हैं। उनके अलावा भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल भी टॉप-10 में मौजूद हैं।

तीनों खिलाड़ी 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मैदान पर उतरेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में हुई टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

जायसवाल ने उस सीरीज में दो शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 712 रन बनाए थे, जबकि रोहित ने दो शतक सहित कुल 400 रन बनाए थे।

भारतीय टीम की यह तिकड़ी आने वाले मुकाबलों में शानदार फॉर्म जारी रखने की उम्मीद कर रही है।

आईसीसी रैंकिंग में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। लंदन के ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराकर लगभग 10 साल बाद टेस्ट जीत दर्ज की।

श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा, कामिंडु मेंडिस और पथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी की।

डी सिल्वा ने 69 रनों की पारी खेलते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की और अब वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

निसांका ने नाबाद 127 रनों की पारी खेलकर 42 स्थानों की छलांग लगाई और 39वें स्थान पर आ गए हैं।

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट अभी भी शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, हालांकि श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में असफलता के कारण उनकी रेटिंग में गिरावट आई है। उनके रेटिंग अंक 922 से घटकर 899 रह गए हैं।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन्हें मिला मौका

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

India-Bhutan Railway Project: भारत और भूटान के बीच नई रेल परियोजना की घोषणा, 4033 करोड़ रुपये होंगे खर्च

India-Bhutan Railway Project: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और भूटान के बीच एक नई रेल परियोजना की घोषणा कर दी गई है। इस परियोजना की कुल...

Save phone battery: फोन की बैटरी बचाएं: 100% चार्जिंग छोड़ें और बैटरी बचाने के आसान उपाय अपनाये

Save phone battery: नई दिल्ली, एजेंसियां। कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने स्मार्टफोन को हमेशा 100% तक चार्ज रखते हैं। लेकिन यह...

Ashok Choudhary: प्रशांत किशोर का बिहार के मंत्री अशोक चौधरी पर बड़ा हमला: “200 करोड़ की संपत्ति अर्जित की,...

Ashok Choudhary: पटना, एजेंसियां। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर बड़ा हमला बोला है। प्रेस...

India Asia Cup: PM मोदी के ट्वीट से पाकिस्तानी मंत्रियों में हड़कंप, एशिया कप में भारत की जीत का...

India Asia Cup: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत...

BJP leader Printu Mahadevan: भाजपा नेता प्रिंटू महादेवन के खिलाफ राहुल गांधी को मौत की धमकी देने पर केस...

BJP leader Printu Mahadevan: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल पुलिस ने सोमवार को भाजपा नेता प्रिंटू महादेवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है...

Maa Mahagauri: मां दुर्गा का आठवां रूप महागौरी, जाने कथा और पूजन विधि

Maa Mahagauri: आज नवरात्रि का आठवां दिन है और आज मां महागौरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी का अत्यधिक महत्व...

RBI repo rate 2025: दिवाली से पहले हो सकती है रेपो रेट में कटौती, होम-कार लोन होंगे सस्ते

RBI repo rate 2025: मुंबई, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज मुंबई में शुरू हो गई...

IIT Madras: IIT मद्रास ने लॉन्च किया कैंसर जीनोम और टिशू बैंक

IIT Madras: चेन्नई, एजेंसियां। कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए IIT मद्रास ने एक नई पहल की है। संस्थान ने कैंसर जीनोम और टिशू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories