Wednesday, September 17, 2025

पिता-पुत्र की एक साथ उठी अर्थी, मवेशी खरीदकर लौट रहे थे घर [The father and son’s funeral procession was taken out together, they were returning home after buying cattle]

- Advertisement -

Road Accidents:

नालंदा, एजेंसियां। जिले में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। बिंद थाना क्षेत्र के बेनार-सकसोहरा मुख्य मार्ग स्थित रंजना पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दी

जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जिसने पूरे गांव में मातम का माहौल बना दिया है।

Road Accidents: मवेशी हाट से लौट रहे थे, अचानक छीन ली गई ज़िंदगी

परिजनों के अनुसार, पिता-पुत्र पास के बड़ेपुर गांव में लगे मवेशी हाट से गाय खरीदकर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बृजेश पांडे ने कुछ देर तक संघर्ष किया और वाहन को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक चालक फरार हो चुका था। मृतकों में बृजेश पांडे (उम्र 75), राजेश कुमार (उम्र 40) शामिल हैं

Road Accidents: इलाके में पसरा मातम, परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पिता-पुत्र को बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मानें तो यह हादसा सरकारी लापरवाही और लचर ट्रैफिक व्यवस्था का नतीजा है। रोज़ाना इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है, लेकिन न तो गति नियंत्रक लगे हैं, न ही पुलिस की गश्ती व्यवस्था।

Road Accidents: पुलिस कर रही जांच, फरार चालक की तलाश जारी

बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है।

वाहन की पहचान की जा रही है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि फरार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

इसे भी पढ़ें

अज्ञात वाहन की चपेट में आया कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Asia Cup 2025: एशिया कप से नाम वापस लेने पर पाकिस्तान को होगा 140 करोड़ तक का नुकसान

Asia Cup 2025: दुबई, एजेंसियां। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की एशिया कप 2025 से बाहर निकलने की धमकी ने वित्तीय और कूटनीतिक संकट पैदा कर...

Deepika Kakkar stage-2 liver cancer: दीपिका कक्कड़ स्टेज-2 लिवर कैंसर से जूझ रहीं, भावुक होकर सुनाया दर्दभरा अनुभव

Deepika Kakkar stage-2 liver cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं। उन्हें स्टेज-2 लिवर...

Stock market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 82,643 और निफ्टी 25,324 के पार

Stock market: मुंबई, एजेंसियां। अमेरिकी व्यापार वार्ता में सकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स...

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर बॉलीवुड ने दिया खास तोहफा

PM Modi Birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देश-दुनिया...

Cyber racket: 23 लाख की ठगी के बाद CID ने किया साइबर रैकेट का खुलासा

Cyber racket: रांची। झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सीआईडी की साइबर...

Robbery at SBI branch: कर्नाटक: SBI शाखा में डकैती, हथियारबंद बदमाश 21 करोड़ की नकदी और सोना लूटकर फरार

Robbery at SBI branch: विजयपुरा, एजेंसियां। कर्नाटक के विजयपुरा जिले के चाडचन कस्बे में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने भारतीय...

Rain Alert: झारखंड के इन जिलों में अगले तीन दिन तक बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Rain Alert: रांची। झारखंड में इस हफ्ते मौसम ने करवट ले ली है। रांची से लेकर दुमका, गढ़वा और गोड्डा तक अगले तीन दिनों...

Trump wishes PM Modi: 75वें जन्मदिन पर मोदी को ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने पर भारत की भूमिका...

Trump wishes PM Modi: वॉशिंगटन/नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें फोन कर शुभकामनाएं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories