तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई
खूंटी। खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र में खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर कूल्डा जंगल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में गेल (इंडिया) के 2 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान आशीष कुमार सिंह (31) निवासी हुरहुरी, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) और असद अली (32) निवासी डोरंडा दर्जी मोहल्ला, रांची के रूप में हुई है।
डोरंडा से रनिया जा रहे थेः
जानकारी के अनुसार सभी कर्मचारी रांची के डोरंडा से रनिया स्थित गेल स्टेशन एसबी-7 ऑफिस के काम से इनोवा कार (जेएच 01 एफआर 2706) से जा रहे थे। कार तेज रफ्तार में थी और अचानक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराकर एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
इसे भी पढ़ें
झामुमो ने खूंटी का प्रत्याशी बदला, सरायकेला में फिर चंपाई के सामने होंगे गणेश महली