Ranchi’s street lights:
रांची। राजधानी रांची की सड़कों पर खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर पूरे शहर में स्ट्रीट लाइटों का सर्वे कराया गया। जांच में कई लाइटें खराब और निष्क्रिय पाई गईं, जिससे रात में लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। इस पर संबंधित एजेंसी को ₹19 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।
Ranchi’s street lights:मरम्मत और नई लाइटों का अभियानः
नगर निगम ने पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान शुरू किया है। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए हर वार्ड में पर्याप्त रोशनी बनाए रखने की योजना है। इसके तहत प्रतिदिन विशेष टीमें खराब लाइटों की मरम्मत कर रही हैं।
Ranchi’s street lights:नई स्ट्रीट लाइट लग रहीः
नगर आयुक्त ने बताया कि राजधानी के 75 वार्डों में 50-50 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए ईईएसएल को जिम्मेदारी दी गई है, जो 31 जुलाई तक सभी वार्डों में नई लाइटें उपलब्ध कराएगा। इसके बाद 15 अगस्त से पहले सभी वार्डों में लाइटें लगाई जाएंगी।

Ranchi’s street lights:सुरक्षा और सुविधा में सुधारः
इस पहल से शहर की सड़कों, गलियों और आवासीय इलाकों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इससे न केवल रात के समय यातायात में सुधार होगा, बल्कि अपराध दर में भी कमी आएगी और नागरिकों की सुरक्षा बढ़ेगी। कार्यपालक अभियंता बबलू गुप्ता ने कहा कि जल्द ही शहर में टिकाऊ और प्रभावी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था लागू की जाएगी।
इसे भी पढ़ें
Morhabadi: मोरहाबादी के दुकानदारों ने नगर निगम का किया घेराव