4 जिलों में ऑरेंज और 10 में यलो अलर्ट, रजरप्पा मंदिर परिसर में घुसा पानी
रांची। झारखंड में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ज्यादातर नदियां उफान पर हैं।
डैम लबालब हो गए हैं। खरकई और स्वर्ण रेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बोकारो के तेनुघाट डैम के 8 गेट खोलने पड़े।
रांची में कांके डैम, हटिया डैम और गेतलसूद डैम के जलस्तर में इजाफा हुआ है। कांके डैम का तीन फाटक खोला गया है।
94 प्रतिशत बारिश हो चुकी
16 सितंबर तक राज्य में सामान्य वर्षा 927.9 एमएम होनी चाहिए थी, अबतक 867.8 एमएम बारिश हो गई है। ऐसे में मात्र 6% की कमी रह गई है।
आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक ने कहा कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल पर बना डीप डिप्रेशन अब झारखंड के काफी करीब पहुंच गया है। इस वजह से लगातार बारिश हो रही है।
तेज गति से चली हवाए
इस दौरान 40 से 70 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। 17 सितंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार और सिमडेगा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, चतरा, रांची, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें