प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष समेत कई नेता मौजूद
रांची। झारखंड कांग्रेस आज लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर समीक्षा बैठक कर रही है। इस बैठक में झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी मौजूद हैं।
मोरहाबादी के संगम गार्डेन में चल रही इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कर रहे हैं। जहां राज्य भर से आए कांग्रेस के नेता अपनी बात राज्य प्रभारी के साथ साझा कर कर रहे हैं।
संगम गार्डन मोरहाबादी में बैठक
समीक्षा बैठक को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि बैठक संगम गार्डेन मोरहाबादी में सुबह 11:30 बजे से चल रही है।
न्होंने बताया कि गत दिनों संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड में इंडिया गठबंधन को 5 सीटों पर जीत मिली है।
झारखंड में 7 सीटों पर कांग्रेस और अन्य सीटों पर गठबंधन दल के उम्मीदवार थे। इनमें से दो सीटों पर कांग्रेस और तीन सीटों पर झामुमो को जीत मिली है। समीक्षा बैठक में पार्टी के तमाम विधायक और मंत्री मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंथन
उन्होंने कहा कि पार्टी को झारखंड में इससे भी बेहतर परिणाम की आशा थी। पर आशा अनुरूप परिणाम हमें प्राप्त नहीं हुआ।
झारखंड में इसी वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव में हुई हार जीत की पूरी समीक्षा जरूरी है।
बैठक में पार्टी से ये लोग हैं शामिल
उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, सभी मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी, लोकसभा कोऑर्डिनेटर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष, अग्रणी संगठन एवं विभाग के अध्यक्ष/चेयरमैन, अध्यक्ष, सदस्य, बोर्ड निगम, आयोग, मीडिया प्रभारी,चेयरमैन, प्रवक्ता, स्टेट सोशल मीडिया चेयरमैन उपस्थित हैं।
राज्य प्रभारी ने पदाधिकारियों से लिया फीडबैक
झारखंड में कांग्रेस ने सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। जिसमें से केवल दो सीटों पर जीत हासिल हुई है।
पार्टी की ओर से लोहरदगा, रांची, धनबाद, गोड्डा, हजारीबाग, खूंटी और चतरा में उम्मीदवार उतारे थे।
जिसमें से केवल खूंटी और लोहरदगा में जीत हासिल हुई है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया।
इसे भी पढ़ें