Tuesday, October 21, 2025

Retired government employees: अब नहीं मिलेगा रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को DA वृद्धि और पे कमिशन का फायदा ! [Now retired government employees will not get the benefit of DA increase and pay commission!]

- Advertisement -

Retired government employees:

रांची। सरकार ने एक ऐसा बड़ा कदम उठाया है, जो देश के करोड़ों रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है। लोकमत की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संसद ने फाइनेंस एक्ट 2025 को पारित कर दिया है, जिसके तहत अब रिटायर्ड कर्मचारियों को न तो महंगाई भत्ता यानी DA में बढ़ोतरी मिलेगी और न ही भविष्य के पे कमिशन जैसे 8वां पे कमिशन का कोई फायदा मिलेगा।

Retired government employees: फाइनेंस एक्ट 2025 के अनुसार:

रिटायर्ड कर्मचारियों को अब DA में कोई बढ़ोतरी नहीं मिलेगी।
उन्हें आने वाले किसी भी पे कमिशन, जैसे 8वें पे कमिशन, से कोई लाभ नहीं मिलेगा।
भविष्य में अगर सरकार कोई बढ़ोतरी करती भी है, तो वह तत्काल प्रभाव से लागू होगी, पीछे की तारीख से कोई एरियर नहीं दिया जाएगा।

इस फैसले को कानूनी चुनौती नहीं दी जा सकेगी। सरल भाषा में कहें तो, सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले फायदे अब सरकारी जिम्मेदारी नहीं होंगे।

Retired government employees: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए क्या है इसका मतलब?

अब तक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को 1972 के पेंशन कानून के तहत पेंशन और DA बढ़ोतरी मिलती रही है। 1982 में सुप्रीम कोर्ट की एक ऐतिहासिक बेंच ने यह फैसला दिया था कि हर रिटायर्ड कर्मचारी को बराबरी का हक मिलना चाहिए और उन्हें अंतिम वेतन का कम से कम 50% पेंशन के रूप में मिलना चाहिए। इसी फैसले के बाद हर साल 17 सितंबर को ‘पेंशनर्स डे’ के रूप में भी मनाया जाता है।

लेकिन, फाइनेंस एक्ट 2025 के लागू होने के बाद, यह पुराना ढांचा अब लागू नहीं रहेगा। अब सरकार चाहे तो खुद से कोई पेंशन या भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है, लेकिन यह सरकारी विवेक पर आधारित होगी, कोई अधिकार नहीं होगा।

Retired government employees: रिटायर्ड कर्मियों में नाराजगीः

रिटायर्ड कर्मचारियों और उनके संगठनों में इस बदलाव को लेकर भारी नाराजगी है। उनका मानना है कि सरकार ने 1982 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अप्रभावी बना दिया है और पेंशन को अधिकार की बजाय कृपा का विषय बना दिया है।

Retired government employees: क्या यह बदलाव लागू हो गया है?

फिलहाल सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के आधार पर ही यह खबर सामने आई है। इसलिए पेंशनर्स और उनके परिवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सरकारी पुष्टि का इंतजार करें।

Retired government employees: फाइनेंस एक्ट क्या होता है?

हर साल संसद फाइनेंस एक्ट पास करती है, जिसमें सरकार के बजट प्रस्तावों को लागू करने का कानूनन प्रावधान होता है। इसमें टैक्स, शुल्क और वित्तीय नियमों से जुड़े सभी बदलाव शामिल होते हैं। इस एक्ट के जरिए सरकार तय करती है कि पूरे साल में राजस्व कैसे जुटाया जाएगा और कहां खर्च होगा।

अगर यह बदलाव लागू होता है, तो यह रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा झटका होगा। यह सिर्फ वित्तीय नुकसान नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकारों पर भी आघात होगा। अब सबकी नजरें सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें

यूनिफाइड पेंशन स्कीम, एनपीएस और पुरानी पेंशन स्कीम में से कौन है ज्यादा फायदेमंद ? यहां जाने

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories