Magha Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि 2026 आज से शुरू, साधना और सिद्धि के 9 विशेष दिन

Anjali Kumari
2 Min Read

Magha Gupt Navratri 2026

नई दिल्ली, एजेंसियां। माघ माह की गुप्त नवरात्रि आज यानी 19 जनवरी 2026 से आरंभ हो गई है। यह नवरात्रि विशेष रूप से माता की दस महाविद्याओं को समर्पित मानी जाती है और साधना, तप, तंत्र व सिद्धियों की प्राप्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में गुप्त रूप से की गई पूजा से अधूरी इच्छाएं पूरी होती हैं और साधक को विशेष शक्तियां प्राप्त होती हैं।

कब से कब तक रहेगी माघ गुप्त नवरात्रि

माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 जनवरी 2026 को सुबह 1:21 बजे से शुरू होकर 20 जनवरी को सुबह 2:14 बजे तक रहेगी। इसी के साथ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। यह पर्व 28 जनवरी 2026 तक चलेगा।

घटस्थापना के शुभ मुहूर्त

गुप्त नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व है। इस बार घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं—

  • प्रातः मुहूर्त: सुबह 7:14 बजे से 10:46 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:11 बजे से 12:53 बजे तक

इन समयों में घटस्थापना करने से पूजा का पूर्ण फल मिलता है।

नौ दिनों की तिथियां

• 19 जनवरी – प्रतिपदा
• 20 जनवरी – द्वितीया
• 21 जनवरी – तृतीया
• 22 जनवरी – चतुर्थी
• 23 जनवरी – पंचमी
• 24 जनवरी – षष्ठी
• 25 जनवरी – सप्तमी
• 26 जनवरी – अष्टमी
• 27 जनवरी – नवमी

व्रत पारण 26 या 27 जनवरी को किया जा सकता है।

गुप्त नवरात्रि के नियम

इन नौ दिनों में मास-मदिरा, लहसुन-प्याज से परहेज करना चाहिए। क्रोध, अहंकार और झूठ से दूर रहें। बाल, दाढ़ी और नाखून काटना वर्जित माना गया है। साधना सदैव शुद्ध और सकारात्मक उद्देश्य से ही करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Share This Article