January 2026 festivals list
रांची। नए साल की शुरुआत के साथ ही जनवरी का महीना हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इस महीने से माघ मास की शुरुआत होती है, जो स्नान, दान, जप और व्रत के लिए अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। जनवरी 2026 में मकर संक्रांति, लोहड़ी, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी और सकट चौथ जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी जनवरी के व्रत और त्योहारों की पूरी सूची (January Festivals 2026 List) तलाश रहे हैं, तो यहां आपको तिथि के साथ पूरी जानकारी मिलेगी।
जनवरी 2026 का धार्मिक महत्वः
हिंदू पंचांग के अनुसार जनवरी माह में पौष और माघ मास का संगम होता है। माघ मास को विशेष रूप से दान-पुण्य, कल्पवास और गंगा स्नान के लिए श्रेष्ठ माना गया है। इसी महीने सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे मकर संक्रांति के रूप में पूरे देश में उत्सव के साथ मनाया जाता है। उत्तर भारत में लोहड़ी, दक्षिण में पोंगल और पूर्व में माघ बिहू जैसे पर्व इस माह की शोभा बढ़ाते हैं।
जनवरी के व्रत-त्योहारों की सूचीः
यहां हम आपको जनवरी 2026 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की तारीख, दिन और नाम बता रहे हैं:
तारीख – दिन – व्रत/त्योहार
- 1 जनवरी, गुरुवार: गुरु प्रदोष व्रत, रोहिणी व्रत
- 3 जनवरी 2026,: पौष पूर्णिमा, विनायकी चतुर्थी व्रत
- 6 जनवरी 2026,: सकट चौथ व्रत / तिलकुटा चौथ
- 13 जनवरी 2026,: लोहड़ी
- 14 जनवरी 2026,: मकर संक्रांति, पोंगल, षटतिला एकादशी
- 16 जनवरी 2026,: शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
- 18 जनवरी 2026,: मौनी अमावस्या
- 23 जनवरी 2026,: बसंत पंचमी
- 25 जनवरी 2026,: रथ सप्तमी
- 26 जनवरी 2026,: भीष्म अष्टमी
- 29 जनवरी 2026,: जया एकादशी
- 30 जनवरी 2026,: शुक्र प्रदोष व्रत
सकट चौथ 2026 का महत्वः
6 जनवरी 2026 को सकट चौथ व्रत रखा जाएगा, जिसे तिलकुटा चौथ भी कहा जाता है। यह व्रत माताएं अपने पुत्रों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है।
लोहड़ी और मकर संक्रांति 2026…
13 जनवरी 2026 को लोहड़ी का पर्व उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके अगले दिन 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति है, जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन तिल, गुड़ और खिचड़ी का दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। दक्षिण भारत में इसे पोंगल के रूप में मनाया जाता है।
मौनी अमावस्या और बसंत पंचमीः
18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या है, जो गंगा स्नान और मौन व्रत के लिए प्रसिद्ध है। वहीं 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी मनाई जाएगी, जो विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन से बसंत ऋतु का आगमन माना जाता है।
एकादशी और प्रदोष व्रतः जनवरी 2026 में दो प्रमुख एकादशी व्रत पड़ रहे हैं—
14 जनवरी: षटतिला एकादशी
29 जनवरी: जया एकादशी
इसके अलावा 1 जनवरी, 16 जनवरी और 30 जनवरी को प्रदोष व्रत भी रहेंगे, जो भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रखे जाते हैं।
जनवरी 2026 व्रत-त्योहार क्यों हैं खास?
जनवरी का महीना आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। माघ मास के कारण इस दौरान दान, स्नान और व्रत का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस माह में किए गए पुण्य कर्म जीवन में सुख-समृद्धि और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करते हैं।









