Wednesday, June 25, 2025

जयराम महतो को राहत, पीड़क कार्रवाई पर रोक

गिरिडीह। Jairam Mahto गिरिडीह से जेबीकेएसएस प्रत्याशी जयराम महतो को रांची की अदालत ने बड़ी राहत दी है।

कोर्ट ने जयराम महतो पर 10 जून तक के लिए पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान जयराम महतो के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय मांगा, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया और जयराम के खिलाफ पीड़क कार्रवाई के आदेश को 10 जून तक विस्तार दे दिया। अब इस मामले में कोर्ट 10 जून को सुनवाई करेगा।

जयराम महतो को वर्ष 2022 के एक मामले में यह फौरी राहत मिली है। रांची के नगड़ी थाना में उनके खिलाफ वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट जारी हुआ था।

अपने समर्थकों के बीच टाइगर जयराम के नाम से मशहूर जेबीकेएसएस के नेता को रांची पुलिस ने बोकारो और गिरिडीह में गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन, सफल नहीं हो पाई।

गिरिडीह लोकसभा सीट से जयराम महतो लड़ रहे हैं चुनाव

बता दें कि जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जयराम जब उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करने के लिए बोकारो पहुंचे थे।

यहां रांची से पुलिस की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच गई। जयराम ने उनसे कहा कि उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना है, उसके लिए जाने दें।

जनसभा के बाद वह चाहें तो उन्हें (जयराम को) गिरफ्तार कर सकते हैं। अगर यहां गिरफ्तार करने की कोशिश की और जेबीकेएसएस के समर्थक उग्र हो गए तो उसके बाद की स्थिति की जिम्मेदार पुलिस होगी।

इसे भी पढ़ें

कमल हासन बोले-पहले तमिलियन हूं, फिर इंडियन

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...

Smart Passport: आपका पासपोर्ट अब होगा स्मार्ट, जानिए कैसे [Your passport will now be smart, know how]

Smart Passport: रांची। भारत में पासपोर्ट अब स्मार्ट और...

5 star hotels: पटना में बनेंगे 3 नये 5 स्टार होटल [3 new 5 star hotels will be built in Patna]

5 star hotels: पटना, एजेंसियां। बिहार की राजधानी पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img