Monday, June 23, 2025

जयराम महतो को राहत, पीड़क कार्रवाई पर रोक

आज बोकारो जिला निर्वाचन कार्यालय जायेंगे

रांची। जेबीकेएसएस प्रमुख जयराम महतो को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उसके खिलाफ किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। साथ ही रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त (AJC 15) की कोर्ट ने इस केस के अनुसंधानकर्ता को कोर्ट के समक्ष डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

अब इस मामले में कोर्ट 21 मई को सुनवाई करेगा। बता दें कि जयराम महतो गिरिडीह से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

उनके नामांकन के बाद पुलिस ने उन्हें दो साल पुराने विधानसभा घेराव के मामले में हिरासत में ले लिया था, पर वह पुलिस को चकमा देकर निकल गये थे।

पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। इधर, जयराम महतो को आज बोकारो डीसी के निर्वाचन कार्यालय में भी पेश होकर अपने प्रस्तावकों के हस्ताक्षरों का मिलान करना है।

बता दें कि जयराम महतो की पार्टी के ही रांची प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार महतो को भी नामांकन के बाद इसी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें

मंत्री आलमगीर के पीएस संजीव लाल और उनका नौकर जहांगीर गिरफ्तार

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img