Tuesday, June 24, 2025

निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के परिवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत

रांची। टेंडर कमिशन घोटाला मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के परिवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित इंजीनियर के पिता गेंदा राम और पत्नी राजकुमारी पर पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है।

बता दें कि एक तरफ तो दोनों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी थी, वहीं, पीएमएलए कोर्ट ने सरेंडर नहीं करने पर उनके घर की कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था।

पीएमएलए की विशेष कोर्ट द्वारा समन जारी किये जाने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक दोनों ने अग्रिम जमानत की गुहार लगायी थी। इसके बाद दोनों सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

बताते चलें कि ईडी ने 21 फरवरी 2023 को निलम्बित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के कई ठिकाने पर छापेमारी के बाद 23 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें

डेंगू बढ़ा रहा पांव, खुद को सुरक्षित कैसे रखें

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Rain in Ranchi:घंटे भर की बारिश में डूबी आधी रांची [Half of Ranchi submerged in one hour of rain]

Rain in Ranchi: रांची। रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img