Tuesday, October 21, 2025

रिलायंस-टाटा दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनी, ‘टाइम’ की टॉप 100 लिस्ट में शामिल

- Advertisement -

न्यूयार्क, एजेंसियां। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘टाइम’ की साल 2024 की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की सूची में शामिल किया गया है।

सबसे खास बात यह है कि टाइम की सूची में रिलायंस को दूसरी बार जगह दी गई है। ग्रुप की डिजिटल संपत्तियों को रखने वाली फर्म जियो प्लेटफॉर्म्स को 2021 में आई पहली टाइम 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की सूची में शामिल किया गया था।

टीका विनिर्माता सीरम इंस्टिट्यूट इस सूची में शामिल एक अन्य भारतीय कंपनी है।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टाइम पत्रिका ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को ‘टाइटन’ श्रेणी में सूचीबद्ध किया है।

सूची की पांच श्रेणियों में लीडर, डिसरप्टर, इनोवेटर और पायनियर भी शामिल हैं। इसके साथ ही, टाटा को भी ‘टाइटन’ श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है, जबकि सीरम इंस्टिट्यूट को ‘पायनियर’ श्रेणी में जगह दी गई है।

टाइम ने रिलायंस को भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बताते हुए कहा है कि मुकेश अंबानी की अगुवाई में इसने ऊर्जा, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्रों में भी कदम रखते हुए अपना विस्तार किया है।

इसमें डिज्नी के भारतीय कारोबार के साथ रिलायंस के प्रसारण कारोबार के विलय संबंधी 8.5 अरब डॉलर के सौदे का भी जिक्र किया गया है।

टाइम ने सीरम इंस्टिट्यूट को दुनिया की सबसे बड़ी टीका विनिर्माता कंपनी बताते हुए कहा है कि यह हर साल 3.5 अरब टीके की खुराक बनाती है।

अमेरिकी पत्रिका ने टाटा समूह का जिक्र करते हुए कहा है कि इसके पास इस्पात, सॉफ्टवेयर, घड़ियां, समुद्री केबल और रसायन से लेकर नमक, अनाज, एयर-कंडीशनर, फैशन और होटल तक का विशाल पोर्टफोलियो है।

टाइम ने कहा कि फरवरी में टाटा का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 365 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो भारत के पड़ोसी और प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की समूची अर्थव्यवस्था से भी अधिक है।

यह दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की टाइम सूची का चौथा संस्करण है। इसमें दुनियाभर में असाधारण प्रभाव डालने वाली कंपनियों को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में गर्मी का प्रकोप, चतरा में एक ही गांव के 5 लगों की मौत, झारखंड में अब तक 27 मरे

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories