Thursday, October 23, 2025

बिहार और झारखंड में रिलायंस जियो की धूम, इतने बढ़े नये उपभोक्ता

- Advertisement -

रांची। TRAI रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने जनवरी 2024 में बिहार टेल्कम सर्किल में सबसे ज्यादा 5.32 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ा है।

TRAI रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते जनवरी महीने में रिलायंस जियो और एयरटेल ने नए ग्राहकों को जोड़ा जबकि बीएसएनएल और वोडा आइडिया ने हजारों मौजूदा उपभोक्ता खोए हैं।

बिहार टेल्कम सर्किल में अकेले जियो ने इंडस्ट्री ग्रोथ के सबसे बड़े हिस्से पर कब्जा जमाया है।

दिसंबर 2023 में बिहार-झारखण्ड में जियो के 3 करोड़ 99 लाख 60 हजार 736 ग्राहक थे जो जनवरी 2024 में बढ़कर 4 करोड़ 4 लाख 93 हजार 694 हो गए हैं।

ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बीते साल जनवरी महीने में एयरटेल ने बिहार-झारखंड में महज 23 हजार 241 नए ग्राहकों को जोड़ा है।

दिसंबर 2023 में एयरटेल के पास 4 करोड़ 11 लाख 96 हजार 724 उपभोक्ता थे जो जनवरी 2024 में बढ़कर 4 करोड़ 12 लाख 19 हजार 965 हो गये हैं।

जनवरी 2024 की TRAI रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की BSNL ने बिहार सर्किल में 28 हजार 481 मौजूदा ग्राहको को खोया है।

दिसंबर 2023 में बिहार-झारखण्ड में BSNL के पास 52 लाख 12 हजार 767 उपभोक्ता थे जो जनवरी में घटकर 51 लाख 84 हजार 286 हो गया है।

TRAI रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को जनवरी 2024 में 49 हजार 716 ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है।

दिसंबर 2023 में वोडा-आइडिया के पास 76 लाख 85 हजार 625 ग्राहक थे जो जनवरी 2024 में घटकर 76 लाख 35 हजार 909 रह गये हैं।

TRAI रिपोर्ट के मुताबिक बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में जनवरी 2024 में 4 लाख 78 हजार 02 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं।

जियो ने अकेले सर्किल में कुल बढ़त से भी ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने में कामयाबी हासिल की है।

इस बढ़त के बावजूद बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 56.66 फीसदी है जो देशभर में सबसे कम है।

बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए है।

TRAI रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने बिहार सर्किल में सर्वाधिक बढ़त हासिल की है। बेहतरीन 5G कवरेज और इंट्री लेवल JioBharat 4G फोन के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता रिलायंस जियो से जुड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

दारोगा मीरा सिंह से ईडी कार्यालय में हो रही पूछताछ

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories