मुंबई, एजेंसियां। डिज्नी और रिलायंस एंटरटेनमेंट एक हो रहे हैं। इसके मर्जर को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया, यानी CCI से मंजूरी मिल गई है।
CCI के बाद नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने भी इस डील को मंजूरी दे दी है।
मर्जर के बाद ये भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बनेगी। कंपनी के पास पूरे भारत में 75 करोड़ दर्शक होंगे।
120 चैनल और 2 OTT होंगे
इस मेगा-मर्जर में डिज्नी स्टार के 80 चैनल और रिलायंस Viacom18 के 40 चैनल जुड़ जाएंगे। यानी, कुल 120 चैनल हो जाएंगे।
हालांकि, इनमें से कुछ चैनल्स को बंद किया जा सकता है। दोनों के पास OTT ऐप भी है- डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा। मर्जर के बाद बनी नई कंपनी के पास 2 लाख घंटे का डिजिटल कंटेंट हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें