मुंबई, एजेंसियां। रिलायंस की वायाकॉम-18 और डिज्नी इंडिया का मर्जर हो चुका है। अब ये भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बन गई है। इनके पास 2 OTT और 120 चैनल हैं।
कंपनी के पास पूरे भारत में 75 करोड़ दर्शक होंगे। कंपनी में रिलायंस की 63.16% और डिज्नी की 36.84% हिस्सेदारी होगी। नीता अंबानी चेयरपर्सन होंगी।
रिलायंस ने जॉइंट वेंचर के लिए 11,500 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
इसे भी पढ़ें