जमशेदपुर, एजेंसियां। जमशेदपुर की बहू ने बलात्कारी ससुर को जेल भिजवा दिया है।
दरअसल, लौहनगरी में रिश्तों का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू ससुर की काली करतूतों से परेशान थी।
बहू जब थाने पहुंची तो इस शर्मनाक मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता ने पुलिस से न्याय मांगते हुए आरोप लगाया कि ससुर उसके साथ पिछले काफी समय से रेप करता आ रहा है।
वह ससुर की ज्यादतियों से तंग आ चुकी है। पीड़िता ने बताया कि उसने मायके वालों को यह बात बताई, लेकिन किसी ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया। आखिरकार वह पुलिस के शरण में आई है।
यह मामला जमशेदपुर के कमलपुर थानाक्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि उसने ससुर द्वारा रेप किए जाने की बात अपने मायके वालों को भी बताई, लेकिन उसकी बात पर किसी को भरोसा नहीं हुआ।
ऐसे में पीड़िता ने दुष्कर्म का वीडियो रिकॉर्ड किया और पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी। कहा यह भी जा रहा है कि समाज में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया।
समझौते के दौरान बहू ने ससुर से उसकी संपत्ति मांगी, लेकिन आरोपी इसके लिए तैयार नहीं था। अंतत: बहू ने कमलपुर थाना जाकर शिकायत दर्ज करा दी।
इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें
सिद्धू मुसेवाला की मां 58 साल की उम्र में बनेंगी जुड़वा बच्चों की मां हॉस्पिटल में एडमिट