RCB star Yash Dayal:
लखनऊ एजेंसियां। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम से जुड़े तेज गेंदबाज यश दयाल की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। यश के खिलाफ गाजियाबाद की एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न और शोषण के गंभीर आरोप लगाने के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल आईजीआरएस (IGRS) के माध्यम से दर्ज कराई गई शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। इसकी वजह से उनको जेल जाना पड़ सकता है। जिससे उनका करियर खतरे में पड़ जाएगा।
RCB star Yash Dayal: 5 साल से रिश्ते में थे दोनोः
शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि वह दयाल के साथ पांच साल के रिश्ते में थी, जिसके दौरान उसने शादी का झूठा वादा करके मानसिक, शारीरिक और वित्तीय रूप से उसका शोषण किया। उसने दावा किया कि दयाल ने उसे अपने परिवार से मिलवाया और ऐसे व्यवहार किया जैसे वे एक विवाहित जोड़े हों, जिससे उसका विश्वास और गहरा हुआ। हालांकि, बाद में जब लड़की ने उनसे उनका इरादा जानना चाहा तो वह हिंसक हो गए उसके साथ मारपीट की और उसे परेशान भी किया। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि दयाल ने उनके रिश्ते के दौरान उससे पैसे लिए और अतीत में अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह व्यवहार किया है।
उसने कहा कि उसके पास अपने दावों का समर्थन करने के लिए चैट रिकॉर्ड, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफ्स हैं। महिला ने 14 जून को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल की थी, लेकिन उसका मामला स्थानीय थाने में आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद उसने मजबूरी में मुख्यमंत्री कार्यालय से न्याय की गुहार लगाई।
RCB star Yash Dayal: पुलिस कर रही मामले की जांचः
गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया- ‘पीड़ित की शिकायत पर क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ 69 BNS के तहत FIR दर्ज की गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता का जल्द मेडिकल कराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें
Bengaluru stampede case: बेंगलुरु भगदड़ मामले में CAT ने RCB को ठहराया जिम्मेदार, पुलिस को राहत