Monday, June 23, 2025

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 62वां मैच रविवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया।

जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों हरा दिया। रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए बैन कर दिया गया है। इसलिए उसके जगह मुकाबले में अक्षर पटेल ने टीम की कप्तानी संभाला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जिसमें सबसे अधिक रन रजत पाटीदार ने 32 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के जड़कर 52 रन, विलियम जॉर्ज जैक्स ने 26 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के मारकर 41 रन, कैमरन ग्रीन ने 24 गेंद में 1 चौका और 2 छक्का मारकर 32 रन, विराट कोहली ने 13 गेंद में 1 चौका और 3 छक्के जड़कर 27 रन, महिपाल लोमरोर ने 8 गेंद में 1 छक्का लगाकर 13, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) और कर्ण शर्मा ने 6-6 रन बनाएं सके।

जबकि दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज और स्वप्निल सिंह खाता भी नहीं खोल पायें।

इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से 187 रनों का स्कोर खड़ा किया।

तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 140 रन पर ही पूरी टीम सिमट गई।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे अधिक रन अक्षर पटेल ने 39 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के जड़कर 57 रन, शाई होप ने 23 गेंद में 4 चौके लगाकर 29 रन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 8 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के मारकर 21 रन, रसिख सलाम ने 12 गेंद में 10 रन, कुलदीप यादव 6 रन, मुकेश कुमार और ट्रिस्टन स्टब्स ने 3-3 रन, अभिषेक पोरेल और कुमार कुशाग्र ने 2-2 रन, डेविड वार्नर 1 रन बनाकर टीम सिमट गई।

इस जीत के साथ ही अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 12 अंक हो गए हैं। जो पॉइंट्स टेबल में 5वां पायदान पर आ गया है।

दिल्ली कैपिटल्स के 12 अंक के साथ टेबल में 6वां पायदन पर आ चुका है।

इसे भी पढ़ें

साइकिल चला कर नामांकन करने पहुंचे प्रदीप यादव

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img