Ravi Dubey:
नई दिल्ली, एजेंसियां। अभिनेता रवि दुबे अपनी आने वाली बड़ी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में वह लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में रवि ने फिल्म के सेट से एक खास तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले रणबीर कपूर के साथ खड़े हैं।
क्या है तस्वीर में ?
तस्वीर में रवि, रणबीर और नितेश के साथ कैजुअल कपड़ों में हैं, यानी गेटअप में नहीं। इस फोटो के साथ रवि ने लिखा, “धैर्य धनी है, महागुणी है, विश्व विजय है राम।” उन्होंने रणबीर कपूर को ‘भाई’ कहकर संबोधित करते हुए निर्देशक नितेश तिवारी और रणबीर को ‘लीजेंड्स’ बताया।‘रामायण’ को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है और इसकी पहली झलक रिलीज होने पर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला था। इस पहली झलक में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आए थे। साथ ही फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी खूब पसंद किया गया।
पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा भाग 2027
यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा भाग 2027 में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में सनी देओल हनुमान, यश रावण और साई पल्लवी सीता माता के किरदार में नजर आएंगी। फैंस को इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि यह भारतीय पौराणिक महाकाव्य ‘रामायण’ का नया रूप है, जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें
रणबीर कपूर के साथ नज़र आयेंगे रवि दुबे, पत्नी सरगुन मेहता ने उनकी रामायण में भूमिका पर जताई ख़ुशी