Wednesday, October 22, 2025

रास चुनाव : सपा के रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन ने नामांकन पत्र दाखिल किया

- Advertisement -

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) से राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवार पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी आलोक रंजन ने मंगलवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

मंगलवार दोपहर को विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे के समक्ष सपा के तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि पार्टी ने पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों ने मंगलवार को 12 बजे नामांकन दाखिल किये। रामजीलाल सुमन पूर्व सांसद हैं और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी सहयोगियों में माने जाते हैं।

जया बच्चन अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं और पार्टी वर्ष 2004 से ही उन्हे राज्यसभा भेजती रही है।

पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन सपा के पिछले कार्यकाल में प्रदेश के मुख्य सचिव थे और अधिकारी वर्ग में उनकी खासी पकड़ मानी जाती है।

चौधरी ने एक सवाल पर कहा कि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जाने से राज्यसभा चुनाव के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन के पास इतना संख्या बल है कि वह अपने तीनों उम्मीदवारों को जिता सकती है।

राज्यसभा चुनाव के लिए ये उम्मीदवार पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की कसौटी पर कितना खरे उतरते हैं, यह पूछे जाने पर विधानसभा में मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने पत्रकारों से कहा कि रामजीलाल सुमन पीडीए का हिस्सा हैं, जबकि जया बच्चन जी महिला हैं और देश के एक विख्यात परिवार से आती हैं और मैं समझता हूं कि इसमें पूरा पीडीए है।

सपा के वर्तमान में राज्यसभा में तीन सदस्य राम गोपाल यादव, जावेद अली खान और जया बच्चन हैं।

सपा के पास 108 विधायक हैं और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में उसकी सहयोगी कांग्रेस के पास दो विधायक हैं।

राज्यसभा में एक उम्मीदवार की सीट सुरक्षित करने के लिए 37 प्रथम वरीयता वोटों की आवश्यकता होगी और इस तरह सपा तीन सदस्यों को राज्यसभा में भेज सकती है।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। मतदान 27 फरवरी को होगा और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

कल्याणी समूह ओडिशा में करेगा 26,000 करोड़ रुपये का निवेश

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के करेंगी दर्शन, सुरक्षा के...

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने चार दिवसीय केरल दौरे पर हैं। बुधवार को वे केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर...

Important events: 22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 794 – जापानी सम्राट कनमू ने राजधानी को हेईयांको (वर्तमान टोक्यो) में स्थानांतरित की।1494 – इतालवी नाविक क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी दूसरी खोजी...

Today horoscope: आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2025, बुधवार

Today horoscope: 22 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष कि प्रतिपदा तिथि 08:17 PM तक उपरांत द्वितीया , नक्षत्र स्वाति...

Vedic Almanac:  l वैदिक पंचांग l 22 अक्टूबर 2025, बुधवार l

Vedic Almanac:  दिनांक - 22 अक्टूबर 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - शुक्लतिथि - प्रतिपदा रात्रि...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories