पंचायत में मामले लीपापोती की कोशिश
रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के हेसाबेड़ा जंगल में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है।
दो लड़कों पर आरोप लगा है। दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। आरोप है कि दोनों नाबालिग लड़कों ने लड़कियों को फोन कर बात करने के लिए हेसाबेड़ा जंगल बुलाया।
फिर वहां दोनों ने लड़कियों को धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। दोनों लड़कियों ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
न्याय की मांग पर अड़ी पीड़ित लड़कियां
दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद दोनों लड़कों के परिजनों ने पंचायत कर मामले को दबाने की कोशिश की।
पंचायत के कारण दो दिनों तक पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई, लेकिन दुष्कर्म की शिकार दोनों नाबालिग पीड़िताएं न्याय की मांग पर अड़ी रहीं, जिसके बाद मामला नामकुम थाने पहुंचा।
लड़कियों के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें
दो नाबालिग छात्राओं के साथ दो दिन तक गैंगरेप, सभी आरोपी भी नाबालिग