यात्री और विमान सेवाएं दोनों बढ़ीं
रांची। अपनी रांची बदल रही है। मेट्रों की तर्ज पर राजधानी रांची में भी विमान सेवाएं बढ़ी हैं। साथ ही एयर पैसेंजर्स की संख्या भी बढ़ रही है। बताते चलें कि 2021-22 में घरेलू उड़ान में रांची देश में दूसरे स्थान पर था।
आंकड़ों के अनुसार सिर्फ सितंबर 2021 में रांची से 1253 फ्लाइट उड़ीं। सितंबर 2020 में यह संख्या मात्र 679 थी। यानी 85.5% की बढोतरी हुई। 2021 में अप्रैल से सितंबर तक 6034 पैसेंजर्स ने फ्लाइट ली। 2020 में यह संख्या 2660 थी।
रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार रांची से बड़े शहरों की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से यात्रियों की संख्या बढ़ी है। रांची एयरपोर्ट अथॅारिटी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी के महीने में यहां से 1818 फ्लाइट्स उड़ीं। इनसे 2 लाख 18 हजार 381 पैसेंजर्स ने यात्रा की।
अभी फिलहाल 30 विमान रोजाना उड़ान भर रहे हैं। ये दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, रायपुर, भुवनेश्वर, लखनऊ और पटना के लिए उड़ान भर रहे हैं।