Durga Puja pandal:
रांची। राजधानी रांची में आज से भव्य दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलने शुरू हो जाएंगे। आज गुरुवार को केवल दो प्रमुख पंडालों का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि कल शुक्रवार को शहर के अधिकतर पंडालों का उद्घाटन होगा।
प्रमुख पंडाल और उद्घाटन समय
श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति, जिला स्कूल मैदान
उद्घाटन: आज शाम 7 बजे
विशेषता: स्वामीनारायण मंदिर की तरह डिज़ाइन किया गया भव्य पंडाल
खर्च: लगभग 1 करोड़ रुपये, जिसमें 90 लाख रुपये पंडाल निर्माण पर
रांची का सबसे महंगा दुर्गा पूजा पंडाल
महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़
उद्घाटन: आज शाम 6 बजे
विशेषता: ऑपरेशन सिंदूर की थीम, भारत का भव्य मानचित्र और लेजर शो
उद्घाटन करेंगे: राज्यपाल
अन्य पंडालों का उद्घाटन (26 सितंबर)
भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार – शाम 5 बजे, 31 कन्याओं को दुर्गा रूप में आमंत्रित कर पूजा
ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति, बंगला स्कूल – शाम 7 बजे, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री
ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति, बालकृष्णा स्कूल – शाम 7 बजे, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और प्राचार्या दिव्या सिंह
चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड – शाम 7 बजे, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और आजसू प्रमुख सुदेश महतो
रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति – शाम 6:30 बजे, विशिष्ट अतिथियों द्वारा
इसे भी पढ़ें