JET application deadline: फिर बढ़ी जेट के आवेदन की तिथि, अब 17 नवंबर तक भरे जायेंगे फार्म

1 Min Read

JET application deadline:

रांची। JPSC ने झारखंड पात्रता परीक्षा यानी जेट (Jharkhand Eligibility Test – JET 2024) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि अब 17 नवंबर 2025 रात 11:45 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक रहेगी।

ऑनलाइन आवेदन में सुधार (Correction Window) 19 नवंबर 2025 से 21 नवंबर 2025 तक शाम 5:00 बजे तक किये जा सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 08/2025 के अन्य सभी प्रावधान यथावत रहेंगे।

यह निर्णय उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे निर्धारित समयसीमा में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें.

इसे भी पढ़ें

JPSC women reservation dispute: झारखंड हाईकोर्ट ने आयोग से मांगा जवाब, 11 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Share This Article
Exit mobile version