रांची। रांची से चुराया गया एक टेम्पो बिहार के बक्सर से बरामद हुआ है। टेम्पो चुराने वाले दो चोर और एक खरीदार भी पकड़े गये हैं।
इस टेम्पो की चोरी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से हुई थी। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के निवासी राकेश शर्मा की पियाजियो टेम्पो किसी ने चोरी कर ली थी।
इसकी जानकारी उन्होंने अरगोड़ा थाना को दी। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज की और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
चोरी हुए टेम्पो की खोज में पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले जो बिहार की ओर संकेत कर रहे थे।
रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल का गठन किया और बिहार के बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई टेम्पो को बरामद किया।
टेम्पो के साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अरविंद कुमार यादव और शंकर कुमार यादव ने टेम्पो चोरी की है और तीसरा व्यक्ति जितेन्द्र यादव टेम्पो खरीदने आया था।
पुलिस की पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्तों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
इसे भी पढ़ें
निशिकांत दुबे ने कैश बरामदगी मामले में प्रदीप यादव पर केस दर्ज कराने की मांग की