Sunday, October 19, 2025

Sujit Sinha gang: रांची पुलिस के निशाने पर गैंगस्टर, अब सुजीत सिन्हा गैंग से मुठभेड़, 1 घायल समेत 3 धराये

- Advertisement -

Sujit Sinha gang:

रांची। रांची पुलिस ने कोयलांचल के कुख्यात गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। राहुल दुबे गैंग को निशाने पर लेने के बाद रांची पुलिस ने कोयलांचल के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार 13 अक्टूबर की सुबह रांची के बालसिरिंग इलाके में पुलिस और कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली से अपराधी आफताब घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी सोनू और एक अन्य अपराधी को मौके से गिरफ्तार किया गया।

3 पिस्टल भी बरामदः

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से तीन पिस्टल भी बरामद किए हैं। ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि सभी अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के हैं। ये सभी हाल ही में डोरंडा में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे।

मोनू राय के घर पर फायरिंग करने वाले थे अपराधीः

दरअसल, कुछ दिन पहले डोरंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले कुख्यात अपराधी मोनू राय के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। यह फायरिंग सुजीत सिन्हा के इशारे पर की गई थी, जिसमें सोनू, आफताब और उनका एक साथी शामिल था। अपराधियों ने फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया था। इस घटना के बाद से पुलिस गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुटी थी।

चेकिंग अभियान में मिली बड़ी सफलताः

सुजीत सिन्हा गैंग की तलाश के लिए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर और हटिया डीएसपी पीके मिश्रा की अगुवाई में कई थानों की टीम बनाई गई थी। रांची में जगह-जगह नाकेबंदी और वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक बाइक सवार संदिग्ध मिला, जिसके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू बताया और खुलासा किया कि उसके बाकी साथी बालसिरिंग पहाड़ के पास शराब पी रहे हैं।

फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, जांच जारीः

सोनू की जानकारी पर पुलिस टीम तुरंत बालसिरिंग पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। इस दौरान आफताब को गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि दो अपराधी पकड़े गए। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में सुजीत सिन्हा गिरोह के बाकी सदस्यों की भी जानकारी मिलेगी। ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि मुठभेड़ में बरामद तीनों हथियारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और पूरे गिरोह पर नकेल कसने के लिए अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 5 गैंगस्टर जेल से ही चला रहे सल्तनत

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा सीट पर विवाद: VIP के उपाध्यक्ष टिकट नहीं मिलने पर दिया इस्तीफा, मुकेश सहनी पर...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा, एजेंसियां। वीआईपी (वीआईपी) पार्टी में टिकट विवाद ने बड़ा तनाव पैदा कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पुर्वे ने...

Deepika Pandey: भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, झारखंड मंत्री दीपिका पांडे ने किया समर्थन

Deepika Pandey: भागलपुर,एजेंसियां। बिहार महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजीत शर्मा ने भागलपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भारी...

Pakistan airstrike Taliban: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में आठ अफगान क्रिकेटरों की मौत, तालिबान ने बदला लेने की दी चेतावनी

Pakistan airstrike Taliban: काबुल, एजेंसियां। अफगानिस्तान के पतिका प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में आठ क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य...

Dhaka airport cargo terminal: ढाका एयरपोर्ट पर कार्गो टर्मिनल में लगी भीषण आग, सभी फ्लाइटें रद्द

Dhaka airport cargo terminal: ढाका,एजेंसियां। हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से हवाई अड्डा आपात स्थिति में...

Mathura Banke Bihari temple: 54 साल बाद खुला मथुरा के बांके बिहारी मंदिर का खजाना

Mathura Banke Bihari temple: मथुरा, एजेंसियां। मथुरा के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर का खजाना आज करीब 54 साल बाद खोला गया। यह खजाना 1971...

Mamata Banerjee: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोरखालैंड मध्यस्थ नियुक्ति पर जताई आपत्ति, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Mamata Banerjee: कोलकाता, एजेंसियां। गोरखालैंड मुद्दे को लेकर केंद्रीय सरकार द्वारा मध्यस्थ नियुक्त किए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा...

Dhanteras 2025: इन प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिरों में करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, पाएं स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद

Dhanteras 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव का पहला दिन है। यह पर्व...

Dhanteras 2025: इन लक्ष्मी मंदिरों में करें पूजा, घर आएगा धन और खुशहाली

Dhanteras 2025: नई दिल्ली। धनतेरस, दीपावली का पहला शुभ दिन, धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories