Monday, July 28, 2025

होली और जुम्मे की नमाज पर रांची पुलिस हाई-अलर्ट पर, सुरक्षा के लिए 2 हजार जवान तैनात [Ranchi police on high alert for Holi and Jumme ki Namaz, 2 thousand soldiers deployed for security]

रांची। राजधानी रांची में होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। जिले भर में 2000 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। जिससे पर्व के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। खासतौर पर इस वर्ष होली के दिन रमजान का जुमा भी पड़ने से सुरक्षा इंतजामों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रांची पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है और सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चौकस रहें।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानीः

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने जानकारी कि सुरक्षा को लेकर सभी पहलुओं पर ध्यान दिया गया है। जिले भर में अतिरिक्त 2000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। जिसमें रैफ, रैप और होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। इसके अलावा सभी थानों में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) भी तैनात की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर सके। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और थाना प्रभारियों को लगातार अपने-अपने पीसीआर, टाइगर पुलिस और बीट पुलिस से संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

कंट्रोल रूम में बढ़ाई गई सुविधाएः

होली के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए रांची के कचहरी स्थित कंट्रोल रूम में भी अतिरिक्त सुविधाएं जैसे अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस तैनात की गई हैं। पुलिस कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे सुरक्षा में मुस्तैद रहें और होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरतें। इस तरह से रांची पुलिस ने होली के दौरान शांति बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी ले ली है।

इसे भी पढ़ें

होली के बाजार में फीके पड़े रंग, जानिये क्यों ? 

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories